
हरिद्वार
विश्व हाथी दिवस के अवसर पर राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला रेंज में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। पार्क अधिकारियों द्वारा राजाजी टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध व सैलानियों की प्रिय हथिनी अरुंधति की मजार पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने राजाजी के पालतू हाथी राजा, राधा, रँगीली, रानी, जानी व सुल्तान को फल फूल खिलाये गये। इस अवसर पर पार्क महकमे द्वारा मोतीचूर रेंज में टाइगर मॉनिटरिंग में कार्य करने वाले दैनिक श्रमिकों को वाइल्ड लाइफ से जुड़ी किट भी सौंपी गई। और साथ ही पार्क निदेशक द्वारा महाकमे को मिली 13 मोटर साईकिलो को फ्लैग ऑफ़ कर गस्त के लिए रवाना किया गया। निदेशक साकेत बडोला ने कहा कि आज सभी लोगों को वन्यजीवों को बचाने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। वन्ही जंगली गजराजों के खत्म होते कॉरिडोर को लेकर उन्होंने कहा यह चिंता का विषय है मगर इसको लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है । उम्मीद है कि इस तरह के कार्यक्रमो के माध्यम से युवा पीढ़ी इन वन्यजीवों को बचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार