देहरादून
राजधानी देहरादून में आए दिन ट्रैफिक जाम की समस्या से जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है …. इसके साथ ही जाम के झाम में फंसी राजधानी में दो पहिया और चौपहिया वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं …हालांकि नए कप्तान दलीप सिंह कुंवर का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वह खुद और जिलाधिकारी के साथ सड़कों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यातायात नियम तोड़ने वाले और ट्रैफिक जाम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी साथ ही लेफ्ट टर्न में यातायात बाधित करने वाले लोगों के ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार