देहरादून: उत्तराखंड पुलिस प्रशासन उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने को विशेष रूप से प्रयासरत है जिसका प्रमाण एंटी नारकोटिक्स का गठन है। सीमांत क्षेत्र होने के कारण यहां नशा के कारोबारी विशेष रूप से अपनी पहुंच बढ़ाते हैं, जिससे युवा पीढ़ी को लक्षित किया जाता है।
बुधवार को डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि जनता से अपील की कि यदि कोई एंटी ड्रग अभियान में कोई जानकारी या अपना सहयोग देना चाहे तो वह मोबाइल नंबर 9412029536 पर अपनी कंप्लेंट दर्ज करवा सकता है। उत्तराखंड सरकार चाहती है कि हमारे युवा नशे की लत में न आने पाएं इसीलिए उत्तराखंड को 2025 तक ड्रग फ्री बनाने के लक्ष्य के साथ पुलिस विभाग ने एंटी नारकोटिक्स का गठन कर दिया गया है जो कि राज्य स्तर पर एसटीएफ की टीम के तौर पर काम करेगी। डिस्ट्रिक्ट लेवल पर यह टास्क फोर्स एसएसपी के अंडर में काम करेगी, ड्रग डीलर्स पर कार्रवाई करने के साथ साथ यह टीम जन जन तक जागरूकता फैलाने का काम भी करेगी।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार