हरिद्वार
हरिद्वार कावड़ मेले में लाखों शिव भक्त कावड़ लेने पहुँच रहे हैं शिव भक्त अपनी श्रद्धा से कावड़ उठाते हैं अलग-अलग प्रकार की कावड़ लेकर हरिद्वार से अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं अभी पिछले कुछ दिनों पहले हमने हरिद्वार में कांवड़ियों को राम मंदिर की बनी कावड़ देखी, तो किसी ने शिव की ऊंची प्रतिमा की कावड़ उठाई, किसी ने श्रवण कुमार बनकर अपने माता पिता को बैठाकर कावड़ उठाई, वही सौ सौ के नोट से बनी डेढ़ लाख की कावड़ हरकी पौड़ी पर देखने को मिली जिसकी फोटो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है
आज एक ओर कावड़ अनोखी देखी गई जिसमें शिव के प्रति एक कावड़िया की आस्था जिसने अपनी पीठ पर कील गाड़ कर कावड़ खिंचता हुआ नजर आया है कावड़ियों की आस्था तो देखी पर एक ऐसा शिव भक्त जिसने अपनी पीठ पर किलों को गाड़कर भोले बाबा की कावड़ को खींचते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। कावड़िये की पीठ से खून टपक रहा उसके पीछे साथ चल रहे कावडिया खून को कपड़े से पोछ रहे हैं लेकिन शिव के प्रति शिव के भक्त ने अपनी आस्था जारी रखी जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है लोग जमकर उस भक्त की आस्था देख रहे हैं ।

More Stories
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
आगामी त्यौहारों व वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान