देहरादून: आगामी कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों की अंतरराज्यीय समन्वय बैठक शुरू हो गई है।
सोमवार की सुबह सुभाष रोड स्थित पुलिस मुख्यालय में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है। बैठक में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, सूचना ब्यूरो के पुलिस अधिकारी शामिल हैं। कावड़ यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। कोरोना के बाद इस बार कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में हरिद्वार में जल लेने के लिये भक्तों की आने की उम्मीद है। इस लिहाज से राज्य की सीमा पर कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिये राज्यों की पुलिस समन्वय बनाकर कैसे काम करेगी, इस पर चर्चा हो रही है।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘