नैनीताल: उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से गुरुवार को रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में संचालित रेडक्रॉस की गतिविधियों, कार्यक्रमों, विभिन्न समस्याओं और शासन में लम्बित प्रस्तावों की जानकारियां प्राप्त की। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शासन के अधिकारियों से वार्ता करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी एवं इसके स्वयंसेवकों द्वारा सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें सामाजिक चुनौतियों में भी रेडक्रॉस को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। रेडक्रॉस सोसाइटी से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की योजना बनाने, स्कूल और कॉलेज के बच्चों को भी रेडक्रॉस का सक्रिय सदस्य बनाने के प्रयास तेज करने, नशा उन्मूलन में भी प्रशासन एवं पुलिस के साथ मिलकर इस पर साझी रणनीति तैयार करने को भी कहा।
इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तराखंड के उपाध्यक्ष डॉ. गौरव जोशी ने प्रदेश भर में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों, रक्तदान शिविर, फर्स्ट-एड प्रशिक्षण, राहत सामग्री वितरण आदि की जानकारी उपलब्ध करायी।
इस अवसर पर नैनीताल रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन नवनीत सिंह व सदस्य गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।
More Stories
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा, धामी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी, 180 किलो पनीर नष्ट, सैंपल जांच के लिए भेजे गए
मुख्यमंत्री धामी का चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्ग से व्यापक दौरा-ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, महिलाओं ने फूलो और आशीर्वाद से किया स्वागत, मुख्यमंत्री बोले-“चम्पावत मेरी प्रेरणा है”
बिन्दाल पुल, चकराता रोड पर जहरीले धुंए व दुर्गंध का साया, प्लास्टिक की वाॅयर जलाकर उसमें से काॅपर निकालने का चल रहा है गोरखधंधा, लोगो के स्वास्थ्य के साथ किया जा रहा खिलवाड़