
देहरादून
उत्तराखंड में आप के बुरे दिन खत्म नहीं हो रहे हैं। पहले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी का साथ छोड़ा था तो वहीं अब पार्टी को इससे बड़ा झटका और क्या लगेगा कि उसके वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने ही पार्टी से किनारा कर लिया। बाली ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे और इसी के चलते वह पद छोड़ रहे हैं। बाली ने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भेज दिया है। कुछ साल पहले तक दीपक बाली को एक रियल स्टेट कारोबारी के तौर पर जाना जाता था। साल 2020 में बाली आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वयं उन्हें आप की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद लगातार पार्टी में बाली का कद बढ़ता चला गया। कुछ माह के भीतर वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। कुछ माह बाद इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बने और पार्टी ने अपनी पहली सूची में उन्हें काशीपुर से विधायक प्रत्याशी बनाया।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं