देहरादून
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले चार दिन बारिश के आसार हैं। इससे गर्मी से राहत मिल मिलेगी। शुक्रवार को भी कई पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 11 से 14 जून तक फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। जबकि पिछले एक हफ्ते से हीट वेव का अलर्ट चल रहा था।
राज्य के पर्वतीय इलाकों में गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के संभावना है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 12 जून को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
13 और 14 जून को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर दिन के समय तेज सतही झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 जून के बाद राज्य में बारिश में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।
वहीं शुक्रवार को गढ़वाल के कई पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, ऊखीमठ में 19, जखोली में 15, अगत्स्यमुनि और पोखरी में पांच एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पर्वतीय इलाकों के तापमान में कमी आई।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद