हरिद्वार: हरिद्वार जनपद से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया हैं। यहां यड़की के पिरान कलियर क्षेत्र में बहू ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़त ने कलियर थाने में आरोपित ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि ससुर ने पहले उससे दहेज की मांग की, लेकिन जब महिला ने दहेज नहीं दे पाई तो उसने पीडि़त के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
पीडि़त ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव में साल 2021 में हुआ था। महिला के अनुसार उसके परिजनों ने विवाह में करीब 35 लाख रुपये खर्च किये थे, जिसमें एक बोलेरो कार भी शामिल है।
आरोप है कि इसके बावजूद भी उसका ससुर दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करने लगा। महिला की मानें तो उसके ससुर ने 5 लाख रुपये नकद देने की मांग की और पैसे न मिलने पर उसे और उसके पति को घर से बाहर निकाल दिया। बीती 3 जून को वह फिर से अपने पति के पास रहने लगी तो उसका ससुर रात को उसे अकेला देखकर उसके कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि ससुर ने कट्टा दिखाते हुए किसी को न बताने की धमकी भी दी। महिला के अनुसार वह डर गई थी इसलिए पांच दिन बाद थाने में तहरीर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके ससुर के खिलाफ बलात्कार और दहेज मांगने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पिरान कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० टीम की बड़ी कार्यवाही, इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अभियुक्त को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार