नैनीताल: उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बुधवार को नैनीताल राजभवन में प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए हवन किया।
राज्यपाल ने कहा कि यह हवन प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया गया है। उन्होंने वर्तमान में चल रही चार धाम यात्रा में सभी श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की भी प्रार्थना की। राज्यपाल ने हवन पूजन सम्पन्न कराने वाले नयना देवी मंदिर के प्रधान पुजारी बसंत बल्लभ पांडे का धन्यवाद भी किया।
इस अवसर पर प्रदेश की प्रथम महिला गुरमीत कौर, परिसहाय रचिता जुयाल, तरुण कुमार, प्रमोद चमोली, विशेष कार्याधिकारी बीपी नौटियाल, प्रोटोकॉल अधिकारी संतोष सकलानी सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान, पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति