
देहरादून
विकासनगर से देहरादून आते समय कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने केदारवाला में महिला किसानों को खेत में गेहूं काटते हुए देखा तो मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने अपने काफिले को रोकते हुए खेत मे गेहूं काट रहीं महिला किसानों के बीच जा पहुंची । अपने बीच कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या को यूँ देखकर महिलाएं आश्चर्यचकित रह गई ।इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने गेहूं काट रही महिलाओं के साथ गेहूं की फसल को काटने में उनका सहयोग किया।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने गेहूं की कटाई के साथ ही थ्रेसर पर गेहूँ की मडाई भी की ।इसके साथ ही गावँ की महिला किसान के खेत मे काम कर रहे महिलाओं से खेत की बुवाई से लेकर क्रय केंद्रों पर गेहूं व अन्य अनाज के विक्रय की जानकारी ली। साथ ही महिला किसानों से खेती में आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से सुना। वहीं महिलाओं से राशन की दुकानों से सरकार की योजनाओं के तहत मिलने वाले राशन की भी जानकारी ली।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने मौजूद महिला किसानों को सम्मानित किया । कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा की उनकी सरकार सदैव किसानों और महिलाओं के साथ खड़ी है,साथ ही उनका प्रयास रहेगा कि महिलाओं को किस प्रकार से सशक्त किया जाए इस दिशा में काम किया जाएगा । इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून डॉक्टर अखिलेश मिश्र केदार वाला ग्राम प्रधान तबस्सुम इमरान व पूर्व प्रधान इमरान खान मौजूद रहे।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार