उत्तराखंड
राष्ट्रीय राजमार्गों में पड़ने वाले टोल प्लाजा में 1 अप्रैल से ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। एनएचएआई ने 10 फीसदी तक शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब टोल महंगा होने से लोगों को यात्रा में दोहरा झटका लगेगा। प्राइवेट और टैक्सी कार का सफर महंगा होने का सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा। तो वहीं इससे रोडवेज पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
दिल्ली रूट की बात करें कुमाऊं की रोडवेज बसों को 5 टोल प्लाजा से होकर गुजरना होता है। इनमें 190 रुपये से लेकर 440 रुपये तक टोल चुकाना होता है। वहीं देहरादून की बात करें तो यहां जाते समय रास्ते में 4 टोल आते हैं। तीन टोल प्लाजा में 500-500 और एक में 580 रुपये टोल देना होता है।
जबकि, निजी कार या टैक्सी से दिल्ली जाने के लिए 5 टोल प्लाजा पर 25 रुपये 130 रुपये तक शुल्क पड़ता है। 1 अप्रैल से लागू हो रही नई दरों के हिसाब से बात करें तो कार से यात्रा करने पर लोगों को टोल पर 2.5 से 13 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना होगा। वहीं रोडवेज बसों को 19 रुपये से 58 रुपये तक ज्यादा देने होंगे।

More Stories
नाबालिक युवती के अपरहण की घटना का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, पीडित नाबालिग की माँ ही निकली पूरे प्रकरण की सूत्रधार, पीड़िता की माँ ने ही डेढ़ लाख रुपये में किया था अपनी बेटी का सौदा, अपहृत नाबालिक युवती को मुज्जफरनगर से किया बरामद
नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार
एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश