अब पुलिसकर्मियों को छुट्टी के लिए नही काटने होंगे थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर,डीजीपी अशोक कुमार ने दी बड़ी राहत,एक व्हाट्सएप मैसेज पर मिल जाएगी पुलिसकर्मियों को छुट्टी।

344 views          

देहरादून

अब से पुलिसकर्मियों की छुट्टी के लिए थाने अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे क्योंकि पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने पुलिस वेलफेयर के तहत नई व्यवस्था शुरू की है, जिसके तहत सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों और सेनानायकों को इस व्यवस्था को लागू करने हेतु निर्देशित किया है। अशोक कुमार ने बताया कि कभी-कभी समय के अभाव के कारण पुलिसकर्मियों का अवकाश समय से स्वीकृत नहीं हो पाता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब पुलिसकर्मी को इमरजेसी में छुट्टी चाहिए और उसके पास इतना भी टाइम नहीं है कि वह अपने उच्चाधिकारियों के पास जाकर छुट्टी के लिए एप्लिकेशन दे सकें, तो वह अपने उच्चाधिकारियों को व्हाट्सएप पर छुट्टी का प्रार्थना पत्र भेज कर अपनी समस्या बात सकते हैं। उच्चाधिकारी आवेदनपत्र पर अवकाश की स्वीकृति प्रदान करते हुये सम्बन्धित कर्मी को अवगत भी कराएंगे।

सेना व अर्द्धसैनिक बल के जवान, सेवानिवृत्त जवानों एवं परिजनों की शिकायतों के निराकरण के लिए शुरू की गयी Defence Forces Help desk पर जवान और उनके परिजन अब हेल्पलाईन नम्बर 9411112780 पर कॉल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

About Author

           

You may have missed