देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा के कुल 70 नव निर्वाचित सदस्यों में से 19 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। चुनाव सुधार हिमायती समूह ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने यह जानकारी दी है।
एडीआर ने कहा कि उसने ‘उत्तराखंड इलेक्शन वॉच’ के साथ मिलकर सभी 70 विजेता प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। एडीआर के मुताबिक, 2022 में 70 में 19 विजेता उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 2017 में 70 विधायकों में से 22 ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए थे।
उसने कहा कि 10 विजेता विधायकों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। जबकि पिछली बार 14 विधायकों पर ऐसे मुकदमे दर्ज थे। गंभीर अपराधों में पांच साल से अधिक सज़ा वाले,गैर जमानती,रिश्वतखोरी,हमला,हत्या, अपहरण,बलात्कार,भस्ट्राचार निरोधक कानून,महिलाओं पर अत्याचार शामिल है।
एडीआर के मुताबिक भाजपा के 47 विधायकों में से आठ पर मुकदमे दर्ज है। इसमे से पाँच पर गंभीर धाराएं लगी है। इसी तरह कांग्रेस के 19 में से आठ और बसपा के दो विजेता विधायकों में से एक ने अपने हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। उसके मुताबिक, विधानसभा पहुंचे दोनों निर्दलीय विधायकों ने भी अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।खानपुर से जीते निर्दलीय विधायक उमेश कुमार पर सर्वाधिक 14 केस दर्ज है उनपर 33 गंभीर धाराएं भी लगी हुई है।इसके अलावा कांग्रेस के सुमित ह्रदयेश पर भी छह मुकदमे दर्ज है।
समूह ने कहा कि भाजपा के पांच, कांग्रेस के चार और एक निर्दलीय विधायक ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी अपने-अपने हलफनामों में दी है।
उसने बताया कि 70 नव निर्वाचित विधायकों में से 58 करोड़पति हैं जबकि 2017 में 51 विधायक करोड़पति थे। एडीआर ने कहा कि भाजपा के 47 में से 40, कांग्रेस के 19 में से 15, बसपा के दोनों और दो में से एक निर्दलीय विधायक ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है।
सर्वाधिक सम्पत्ति वाले विधायक,,,करोड़ रुपए में
सतपाल महाराज–87
उमेश कुमार–54
त्रिलोक सिंह चीमा–44
खुशाहाल सिंह अधिकारी –30
रेखा आर्य–25
सरवत करीम अंसारी–14
अनुपमा रावत–13
प्रदीप बत्रा–12
यशपाल आर्य–10
शिव अरोड़ा–10
कम सम्पत्ति वाले विधायक,,,लाख रुपए में
दुर्गेश्वर पाल–6.5 लाख
सुरेश सिंह चौहान–11.5
रवि बहादुर–12.73
राजकुमार पोरी–25.24
शक्तिलाल शाह–31.93
संजय डोभाल–47.67
भुवन कापड़ी–49.27
सरिता आर्य–55
भूपाल राम टम्टा–68.99
रेणु बिष्ट–72.40
More Stories
मुख्यमंत्री ने दशकों पुराने कुओं का जीर्णोंधार करने के दिए निर्देश
गौकशी की घटना में वाँछित गैंगस्टर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा चुका है सलाखों के पीछे
एक बार फिर से अचानक टूटा गोविंद घाट के पास बनाया जा रहा नवनिर्माण वैली ब्रिज, 25 मई को खुलने है श्री हेमकुंड साहिब धाम के कपाट