देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव हारने के बाद अपने आज राजभवन पहुँचते हुए मंत्रिमंडल का इस्तीफा सोंप दिया है / मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नेतृत्व का धन्यबाद प्रकट करते हुए कहा उनके द्वारा उन्हें राज्य में मुख्य सेवक के रूप में कार्य करने के अवसर दिया था / मुख्यमंत्री ने कहा की राज्यपाल महोदय के द्वारा इन्हें नई सरकार के गठन न होने तक कार्य करते रहने के किया कहा गया है / मुख्यमंत्री ने कहा की उन्हें ख़ुशी है की प्रदेश की देवतुल्य जनता ने एक बार फिर भाजपा को दो तिहाई से जायदा बहुमत दिया है ।
एक तरफ उत्तराखंड में बीजेपी बहुमत से चुनाव जीती वहीं दूसरी तरफ खटीमा से मुख्यमंत्री के दावेदार पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि आपकी केंद्र से बात हुई या नहीं उन्होंने कहा कि मैं एक सामान्य सा कार्यकर्ता हूं और जो पार्टी ने मुझे काम दिया उसको मैंने जिम्मेदारी से निभाया है मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि सामान्य कार्यकर्ता को जिसका कहीं नाम नहीं था उसको पार्टी ने मुख्य सेवा का काम दिया था, मुझे खुशी है की प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से राष्ट्रीय नेतृत्व के आशीर्वाद से वह काम पूरा हुआ है इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद भी देता हूं
मेरी आलाकमान से अभी किसी भी प्रकार की बातचीत नहीं हुई है।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं