हरिद्वार
विधानसभा चुनाव 2022 अपने चरम पर है सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और स्टार प्रचारकों में शामिल हरीश रावत आज हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने हरिद्वार शहर विधानसभा सीट उसे कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थन में कनखल क्षेत्र में डोर टू डोर कंप्लेनिंग की। इसी बीच वे अपने चिर परिचित अंदाज में दिखाई दिए और एक दुकान पर जा पहुंचे जहां उन्होंने चाट की दुकान पर टिकिया से की और कहा कि दुकान पर टिक्की सेकने के साथ-साथ उन्होंने अपने लिए एक प्लेट टिक्की सुरक्षित कर ली है।
सोमवार को देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले उपनगरी कनखल पहुंच कर हरिद्वार से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी के साथ मिलकर कनखल बाजार में डोर टू डोर प्रचार किया और सतपाल ब्रह्मचारी के लिए वोट मांगे। डोर टू डोर प्रचार के दौरान हरीश रावत एक चाट की दुकान पर जा पहुंचे जहां उन्होंने दुकानदार के साथ टिकिया सेकना शुरू कर दिया और कहा कि आज उन्होंने अपने मित्र की दुकान पर पहुंच कर अपने लिए एक टिक्की(वोट) सुरक्षित कर ली है।

More Stories
जुआरियो पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, राजपुर क्षेत्र में मकान में चल रहे जुए के खेल का पुलिस ने किया भाड़ाफोड़, 1 विदेशी नागरिक सहित 13 जुआरियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 1 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए समयबद्ध निर्माण के निर्देश, डीपीआर जल्द प्रस्तुत करने को कहा