
देहरादून
टिहरी की नरेंद्र नगर विधानसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को भाजपा से टिकट मिलने के बाद से ही नाराज़ चल रहे भाजपा नेता ओम गोपाल रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। दरअसल, कुछ दिनों पहले भी ओम गोपाल रावत ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान कर दिया था। और चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस में जाने की बात कही थी। जिसके बाद आज, देहरादून स्तिथ कांग्रेस मुख्यालय में ओम गोपाल रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस मुख्यालय में भाजपा नेता ओम गोपाल रावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई। ऐसे में चर्चाएं है कि कांग्रेस पार्टी, ओम गोपाल को नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। हालांकि, इसकी स्थिति कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। वही, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि ओम गोपाल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को इसका बड़ा फ़ायदा मिलेगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग, कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 16 करोड की वित्तीय स्वीकृति
जल जीवन मिशन 2.0 के अन्तर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के मध्य एम.ओ.यू पर किये गये हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल प्रतिभाग