
देहरादून
73 वें गणतन्त्र दिवस पर आज पूर्व विधायक एवं राजपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने आराघर, द्वारिका स्टोर, सब्जी मंडी, डिस्पेंसरी रोड, धामावाला, नगर निगम, तहसील चौक, तुलसी प्रतिष्ठान मंदिर तिलक रोड, इंदिरा मार्केट आदि जगहों में ध्वजारोहण किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है क्योंकि आज के दिन स्वतंत्र भारत को अपना संविधान मिला था और देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आज के दिन पूरा देश याद कर रहा है और पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज प्रतिज्ञा लेने का दिन है जिसमें हम सबको देश के विकास, सुख समृद्धि के लिए काम करना होगा और साथ ही उत्तराखंड के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर प्रदेश की तरक्की के लिए कार्य करना होगा तभी हम प्रदेश को एक अग्रणीय प्रदेश बना पाएंगे।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, नेता प्रतिपक्ष डॉ बिजेंद्र पाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनु सहगल, कुलदीप कोहली, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नेगी, राजेंद्र खन्ना, उदयवीर मल्ल, पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, इमराना प्रवीन, दानिश कुरेशी, अशोक शर्मा, जहांगीर खान, आसिफ, आशु, गुलशन सिंह, विवेक चौहान, सुनील कुमार बांगा, राहुल शर्मा, आकाश राणा, प्रियांश छाबड़ा, मनोज पटवाल, विकास नेगी, रवि फूकेला, अशरेज अली, हिमांशु लोधी, अजीम, अमित रोहिल्ला आदि मौजूद थे l

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त, पुलिस लाइन में स्व. मनोज मनराल को की श्रद्धांजलि अर्पित
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत