देहरादून
स्मार्ट सिटी कार्य के शुरुआती दिनों से ही जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है और अब पहली बरसात पड़ने पर सड़कों में गड्ढे नजर आ रहे हैं जो कि स्मार्ट सिटी कार्य की विफलता को दर्शाता है l स्मार्ट सिटी कार्य से हो रही समस्याओं के निदान के लिए अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्य सचिव को भेजा ज्ञापन l
ज्ञापन में पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी कार्य की विफलता इस पहली बरसात में ही नजर आ गयी है सड़कों पर गड्ढे नजर आ रहे हैं और आम जनता गड्ढों में गिर कर चोटिल हो रही है l स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत 1400 करोड़ रूपए की परियोजना जारी की गई थी परन्तु यह व्यर्थ नजर आ रहा है । स्मार्ट सिटी का कार्य जल संस्थान, जल निगम, नगर निगम, पीडब्लूडी, एमडीडीए के साथ तालमेल बिठा कर नहीं किया गया जिस कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । और उन्होंने कहा कि शहर में फालतू लाइन, आराघर, बलबीर रोड, मोहिनी रोड, राजेश रावत काॅलोनी, मिशन स्कूल नाला, पलटन बाजार, ई.सी रोडा, आर्य नगर, डी.एल रोड, चन्दर नगर, चुक्खुवाला, कांवली रोड, गुरूद्वारा के आस-पास की गलियां, इनामुल्लाह बिल्डिंग व तहसील के आसपास क्षेत्र तथा आंतरिक गलियां खुदी हुई हैं और वह जगह-जगह से धस गयी है । खुदाई में सीवर व पानी की लाईने टूट चुकी थी जिसे ठीक ठंग से रिपर्यर नहीं किया गया और सीवर व पानी की लाईनें मिल जाने के कारण लागों के घरों में गन्दा पानी जा रहा है और लोगों को बिमारी से जूझना पड़ रहा है तथा खुदाई में लाईनें टूटने के कारण कई स्थानों में पानी भी नहीं आ रहा है इसे शीघ्र ठीक किए जाने की आवश्यकता है ।
पूर्व में भी कई बार इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखे गए हैं पर अभी तक इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकाला गया है। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि शीघ्र उक्त समस्याओं का समाधान करें अन्यथा हमें जनहित में जनता के साथ घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा l

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री