
देहरादून
अनुसूचित जाति विभाग में आज कई पार्षदों को विभाग की ओर से अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार के कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा भी मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा बढ़ता ही जा रहा है और लोग भी कांग्रेस पर अपना भरोसा जता रहे है । राजकुमार ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है और जनता ने अब भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। पूर्व विधायक ने कहा कि आज कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की रीति नीतियों से अवगत करा रहे है और 2022 में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से विजयी होकर सरकार बनाने जा रही है । इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन राउत,कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार का आभार जताया। कांग्रेस पार्षद अर्जुन सोनकर को अनुसूचित जाति विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष, मुकेश सोनकर को प्रदेश महासचिव,रीता रानी और देविका रानी को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोमप्रकाश वाल्मीकि, विकास नेगी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष डॉ विजेंद्र पाल, अनूप कपूर, पार्षद सविता सोनकर, निखिल कुमार, महानगर महामंत्री नीरज नेगी, सो0 मी0 जिला अध्यक्ष विकास नेगी, आशु रतूड़ी, रवि फ़ूकेला, अशरेज आदि मौजूद थे l

More Stories
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान, पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति