

डोईवाला–
देहरादून हवाई अड्डे की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन आज किया जाएगा। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर होगा भव्य उद्घाटन समारोह।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन।
बड़ी और बेहद खूबसूरत नई टर्मिनल बिल्डिंग में उत्तराखंड की संस्कृति और राज्य पुष्प ब्रह्मकमल के होंगे दर्शन। देश विदेश के हवाई यात्रियों को दर्शन।एयरपोर्ट की इस बिल्डिंग में आने के बाद उत्तराखंड को देखने की देश विदेश के हवाई यात्रियों में पैदा होगी ललक।
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।
करीब 352 करोड़ की लागत से बनाए गए नए टर्मिनल के फेज वन का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसे सिंधिया आज हवाई पैसेंजरों को समर्पित करेंगे। नए टर्मिनल में आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ ही पहाड़ी की संस्कृति को भी दर्शाया गया है। टर्मिनल में घुसते ही तीन राजपुष्प ब्रह्मकमल की झलक लिए तीन बड़े स्तम्भ दिखाई देते हैं।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं