देहरादून
पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, बिजली व अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों की कीमतों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज कांग्रेस ने आई.एस.बी.टी के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया l इस दौरान बढ़ती महंगाई के विरोध में जमकर नारे बाजी की गयी।
इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी सरकार है भाजपा सरकार ने सिर्फ जनता को परेशान करने का कार्य किया है, आज महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि आम जनता बुनियादी जरूरतों को तक पूरा नहीं कर पा रही है इसलिए आने वाले 2022 चुनाव में जनता जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी और जनहित मे कार्य करनी वाली कांग्रेस पार्टी को बहुमत से जीत दिलाएगी l
महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पार्षद नीनु सहगल, क्षेत्रीय पार्षद रमेश कुमार (मंगू),राजेश परमार, प्रदेश सचिव सेवा दल पीयूष गौड़,विपिन कुमार, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष विकास नेगी एवं सेंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे l

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न