देहरादून
मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होते ही कुछ ऐसा हुआ कि भाजपा संगठन कार्यालय में मौजूद सभी लोगों में एक बार को हलचल सी मच गई हर कोई जमीन पर कुछ तलाशने में जुट गया,,,,बाद में पता चला कि स्वागत समारोह के दौरान नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फोन कुछ देर के लिए भीड़ में गायब हो गया था। फोन को लेकर बकायदा माइक से घोषणा तक कराई गई हालांकि कुछ देर बाद फोन वापस मिल गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
दरअसल मुख्यमंत्री के लिए नाम की घोषणा होने के दौरान आज भाजपा कार्यालय में जब पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर धामी का नाम मंच से नए मुख्यमंत्री के तौर पर लिया तो जोश में कुछ कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। सभी कार्यकर्ता नए मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहते थे, लेकिन इस आपाधापी में पुष्कर सिंह धामी का मोबाइल कहीं गुम हो गया।मोबाइल गायब होने से मुख्यमंत्री काफी असहज दिखे और वह खुद भी अपने मोबाइल को इधर-उधर जमीन पर ढूंढने लगे लेकिन जब मोबाइल नहीं मिला तो माइक से ही मोबाइल के संबंध में घोषणा कराई गई ।
भाजपा कार्यालय से जाने के बाद संगठन कार्यकर्ताओं ने मोबाइल के बारे में खोज ने शुरू की तो कुछ ही देर बाद मोबाइल फोन कार्यालय में ही पड़ा हुआ मिल गया जो बाद में उन तक पहुंचा दिया गया।

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
रसोई गैस संकट के बीच गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा, गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी/अवैध बिक्री में संलिप्त 1 अभियुक्त को पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान किया गिरफ्तार