देहरादून
टीम वारियर्स ने आज डोईवाला क्षेत्र में मलीन बस्तियों में जाकर राशन बांटा । टीम वारियर्स के संस्थापक शिवम बहुगुणा का कहना है कि सरकार अपनी तरफ से हर सम्भव प्रयास कर रही है परंतु हर किसी तक सरकार का पहुंचना आसान नही है । ऐसे में टीम वाररिर्स द्वारा उन परिवारों को राशन किट वितरण की जिनके राशनकार्ड किसी कारणवश नही बन पाए या वे किसी अन्य प्रदेश से यहाँ केवल नौकरी व मजदूरी के लिए आये थे और लॉक डाउन के कारण वापस लौट नही पाए साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा कोरोना काल में किये गए कार्यों की सराहना करी ।
इस मुहीम में टीम वारियर्स उपाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी , न्यू संस्था के संस्थापक हरप्रीत सिंह , हेल्थ स्टेप फार्मास्युटिकल्स के डाइरेक्ट विशाल डंगवाल , एस०आर सॉल्वैंट्स के डायरेक्टर मयंक कोहली , सपना परमार , शिवांगी राणा , वरदान , प्रशांत व टीम वाररिर्स के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री