देहरादून: कोरोना महामारी की वजह से उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा निरस्त करने के बाद रिजल्ट तैयार करने के लिए समिति गठित की गई है। महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण, सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर और अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊँ /गढ़वाल मण्डल समिति को सदस्य बनाया गया है।

यह गठित समिति परीक्षाफल निर्माण के संबंध में अन्य राज्यों, सीबीएसई, आईसीएसई इत्यादि की व्यवस्थाओं/मापदण्डों का परीक्षण करते हुए अपनी आख्या/संस्तुति उत्तराखण्ड राज्य के परिप्रेक्ष्य में 10 दिन के भीतर शासन को उपलब्ध कराएगी।
आपको बता दें कि, आज ही उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा निरस्त करने के सम्बंध में शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी किए। मानदंड के आधार पर प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होने पर छात्र को स्थिति सामान्य होने पर परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। इससे पहले शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इस संबंध में घोषणा की थी। वहीं इससे पहले उत्तराखंड सरकार की ओर से हाईस्कूल की परीक्षा को रद्द किया गया था।

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं कक्षा में एक लाख 23 हजार से अधिक छात्र पंजीकृत हैं, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षा में एक लाख 48 हजार से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड के छात्रों की परीक्षा के लिए 1347 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

More Stories
भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर, मौसम विज्ञान विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट किया है जारी
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना ईंटों से नहीं, उम्मीदों से बने आशियाने, धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों के सपनों को मिला नया पता
भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का किया शुभारंभ