देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में शुरू हुई उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक की भर्ती के मामले में अब नया मोड़ आ गया है यह भर्ती गड़बड़ी के आरोपों के चलते अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई है।
रजिस्टार कोऑपरेटिव बाल मयंक मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए राज्य सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी व सुरक्षा कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने का आदेश दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 412 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में इंटरव्यू व शारीरिक परीक्षा संपन्न हुई थी। लेकिन सरकार में राज्यमंत्री यतिस्वरानंद और विधायक सुरेश राठौर द्वारा भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी व लेनदेन के आरोप लगाए थे और सीएम तीरथ से शिकायत की थी, इसके बाद इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने के आदेश जारी किए गए हैं।


More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव