उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक नवजात शिशु का शव मिला है। नवजात का शव खाली प्लॉट में पड़ा था और उसके साथ उसका प्लेसेंटा भी है। जब स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा तो सभी के होश उड़ गए। तुरंत ही पुलिस को इस बात की खबर की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि हरिद्वार में 1 दिन का नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा मिला। इस मामले में बच्चे के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है ताकि वजहों का पता लगाया जा सके। पुलिस को बच्चे के माता-पिता और परिजनों की तलाश है। आपको बता दें कि इससे पहले भी हरिद्वार में जंगल से एक लावारिस बच्ची मिली थी। उसके माता-पिता का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, 3 लाख ₹ अनुमानित मूल्य की अवैध स्मैक हुई बरामद
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर फिर चली दून पुलिस की पाठशाला, *नुक्कड़ – नाटकों के माध्यम से स्कूली छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में किया जागरूक
सेवा संकल्प अभियानश् के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान