प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू किये जाने पर युवा मोर्चा,जीएमएस मंडल ने धन्यवाद रैली निकाल सीएम का जताया आभार

 

 

देहरादून

देहरादून में भाजपा युवा मोर्चा कैंट विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून लागू किये जाने पर युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्द्र सागर उनियाल के नेतृत्व मे धन्यवाद रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और कैंट विधायक सविता कपूर ने किया। रैली बल्लूपुर चौक से शुरू होकर चकराता रोड होती हुई यमुना कॉलोनी स्तिथ अटल पार्क पर समाप्त हुई। इस मौके पर युवाओं ने मुख्यमंत्री का नकल विरोधी कानून लाए जाने पर धन्यवाद किया और जोरदार नारेबाजी की। कैबिनेट मंत्री धन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में लगातार हो रहे भर्ती घोटाले और नकल को देखते हुए देश का पहला नकल विरोधी कानून बनाकर प्रदेश में लागू किया गया है जो काफी सख्त है। उन्होंने कहा कि कानून से पहले नकल करवाने में शामिल लोगों को बेल मिल जाती थी परंतु अब ऐसा नहीं होगा। कानून को इतना सख्त बनाया गया है कि नकल करने वालों से लेकर नकल करवाने वालों पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार छात्र-छात्राओं और युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित है। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून लाया गया है जिससे युवा अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है उन्होंने कहा कि पिछले समय हुई भर्ती घोटाले और नकल को रोकने के लिए पुष्कर सिंह धामी द्वारा सख्त कानून लाया गया है जिसमें नकल करने वाले और करवाने वाले को 10 साल की सजा और उसकी संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान है। कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि पूरा प्रदेश का युवा मुख्यमंत्री और सरकार का धन्यवाद कर रहा है क्योंकि उनको समझ में आ गया है कि पुष्कर सिंह धामी जो भी निर्णय युवाओं को लेकर ले रहे हैं वह उनके भविष्य को सुरक्षित करने को लेकर किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक कैन्ट श्रीमति सविता कपूर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल मंंडल अध्यक्ष सुमित पाण्डे , मंंडल अध्यक्ष अन्जू बिष्ट ,प्रदेश मंत्री राजेश रावत, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र बिष्ट, महानगर महामंत्री साकेत नोटियाल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चन्द्र सागर उनियाल , हिमांशु गोगीया,शेखर नौटियाल, कुलदीप विनायक,लच्छू गुप्ता, रीता विशाल, विकास बेनवाल, अजय सिंह, राजकुमार तिवारी, रोमा देवी , बबलू बंसल, पी,एल,सेठ, मुक्ता वर्मा, सुरेंद्र कुकरेजा,राखी यादव, बीना उनियाल, संजीव उपाध्याय, जतिन कुकरेजा, अभिषेक शर्मा, पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा,अंकित अग्रवाल,सुरज बिष्ट, पारस गोयल, परवीन खान, संजय सिंह, फराजखान,आदि लोग शामिल रहे।

About Author

You may have missed