नैनीताल: उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शुक्रवार को नैनीताल राजभवन में उत्तर भारत क्षेत्र के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल और मेजर जनरल के बीच अग्निपथ योजना सहित सेना से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत हुई।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस योजना से हमारे युवा अग्निवीर बनेंगे, अग्निपथ पर चलेंगे और राष्ट्र निर्माण एवं देश की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान देंगे। इस योजना से सशस्त्र बलों में यूथफुल प्रोफाइल यानी सेना में युवापन और कौशल बढ़ेगा। यह योजना देश के सशस्त्र बलों को ऊंचे दर्जे पर ले जायेगी। इससे युवाओं के लिए अच्छे अवसर भी पैदा होंगे। युवाओं के फौज में आने से 4 साल के प्रशिक्षण के बाद उनकी सोच, विचार और धारणा में देशप्रेम का जज्बा और जुनून पैदा होगा। साथ ही 25 प्रतिशत युवा सेना में आकर देश की सुरक्षा में अपना योगदान देंगे जबकि शेष 75 प्रतिशत युवा राष्ट्र की मुख्यधारा में आकर समाज में अपने कौशल एवं प्रतिभा के बल पर कार्य करेंगे।
उन्होंने जोड़ा कि हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश व मध्य प्रदेश राज्यों ने ऐसे युवाओं को पुलिस एवं सशस्त्र बलों में प्राथमिकता देने तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केन्द्रीय सुरक्षा बलों की भर्ती में उन्हें प्राथमिकता देने की बात कही है। राज्यपाल ने कहा कि योजना के तहत आयु सीमा से 21 से 23 करना भी सरकार का बहुत सराहनीय कदम है। उन्होंने यह बात भी रेखांकित की कि अग्निपथ योजना में सरकार द्वारा सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द