
देहरादून
रविवार को नवनिर्वाचित विधायक रेखा आर्य के आवास पर आंगनबाड़ी संगठनों की महिलाएं पहुंची। इस मौके पर उन्होंने रेखा आर्य की जीत की खुशी जताई और उनको फूल देकर बधाई दी। इस मौके पर रेखा आर्या ने कहा कि महिलाओं ने भाजपा को शानदार जीत दिलाई है। महिलाओं को जो भी जिम्मेदारी दी जाती है,वे उसका जिम्मेदारी से पालन करती हैं। और ये बात के केन्द्रीय नेतृत्व के संज्ञान में है। बोली कि उत्तराखंड के हित में जो हो,वही निर्णय मुख्यमंत्री को लेकर लिया जाना चाहिए।
वहीं इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स ने रेखा आर्या के पिछले 5 साल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व से इस बार कैबिनेट में उनका पद और कद बढ़ाने की मांग की|
इस मौक पर उत्तराखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री सुशीला खत्री, जिला अध्यक्ष सुधा शर्मा,जिला संयोजिका मधु पुंडीर, प्रदेश मंत्री राखी गुप्ता, पूजा यादव,गीता चौहान,सीमा पवार, संतोष देवी,सीमा देवी, अनीता देवी,अनीता जुनेजा आदि मौजूद रही।

More Stories
नाबालिक युवती के अपरहण की घटना का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, पीडित नाबालिग की माँ ही निकली पूरे प्रकरण की सूत्रधार, पीड़िता की माँ ने ही डेढ़ लाख रुपये में किया था अपनी बेटी का सौदा, अपहृत नाबालिक युवती को मुज्जफरनगर से किया बरामद
नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार
एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश