देहरादून
रीजनल तिब्बतन वूमेन एसोसिएशन देहरादून से आयी बहनों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गयी, भेंट के दौरान संस्थान की अध्यक्ष केन्ली डोलमा के साथ आये तिब्बतन महिला शिष्टमंडल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी दीर्द्यायु की कामना की गयी। इस दौरान उपस्थित बहनों द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति एसएसपी देहरादून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
आपसी वार्तालाप के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता अथवा सहयोग के लिए उनसे संपर्क करने हेतु बताया गया, साथ ही जनपद पुलिस के उनकी सहायतार्थ हर कदम पर उनके साथ होने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी को सल्ट विधायक महेश सिंह जीना ने भेंट किए उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद, मुख्यमंत्री बोले-औपचारिक भेंटों में स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता
आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तकों पर विचार गोष्ठी में किया प्रतिभाग, सीएम ने मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड (myscheme.gov.in) का भी किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री के 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री के कार्यकाल को बताया बेमिसाल