देहरादून
कैंट विधायक हरबंस कपूर ने वार्ड 35 श्रीदेव सुमन नगर के बूथ 105 में बूथ समिति सत्यापन अभियान के अन्य के साथ बूथ कार्यकारिणी के साथ *मन की बात* कार्यक्रम को सुना ।
इस दौरान हरबंस कपूर ने कहा कि संगठन द्वारा मुझे वार्ड 35 के बूथ 105 के सत्यापन अधिकारी नियुक्त किया है और हम कार्यकारिणी के प्रत्येक सदस्य से मिल 2022 के लिए रणनीति तैयार करेंगे और पुनः भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है । बूथ 105 के प्रत्येक सदस्य के साथ प्रधानमंत्री जी की मन की बात के सुना और उनके द्वारा बताए गए भारतीय संस्कृति, ओलिंपिक में भारत , खेल दिवस जैसे प्रत्येक क्षेत्र में भारत का सामर्थ्य बढ़ता जा रहा है लोगो का भारतीय संस्कृति ओर आकर्षण बढ़ता जा रहा है जो प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय है ।
हरबंस कपूर ने कहा कि पूरी विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर सत्यापन अभियान चल रहा है और सत्यापन अभियान से प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ताओ की भी सक्रियता बढ़ेगी ।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, वार्ड संयोजक युदेश यादव , बूथ अध्यक्ष श्रीमती मुक्त वर्मा, प्रवेश मग्गो, श्रीमती प्रवीण खान, श्रीमति राखी यादव, अमित कुकरेती, राजीव गुप्ता , सुमित पांडेय, विकास बेनवाल, पी एल सेठ, श्रीमति बीना उनियाल आदि लोग मौजूद रहे ।

More Stories
श्रम कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड को मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा, कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति