देहरादून: उत्तराखंड में कम संक्रमित वाले इलाकों में बाजार खोलने की तैयारी है, लेकिन सरकार यह निर्णय परिस्थितियों के आधार पर ही लिया जाएगा। वहीं दुकानों को खोलने समेत कई मांगो लेकर देहरादून में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस पर शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि, सरकार को कोई कोविड कर्फ्यू लगाने का शौक नहीं है। परिस्थितियों को देखते हुए ही सरकार कोई फैसला लेगी।
शासकीय प्रवक्ता ने कहा कि, 8 जून से पहले सरकार समीक्षा करेगी, उसके बाद कोई निर्णय लेगी। आपको बता दें कि, वर्तमान कोविड कर्फ्यू की अवधि 8 जून को खत्म हो रही है।
सुबोध उनियाल ने कहा कि, कोविड की वजह से सभी सेक्टर को नुकसान हुआ है। यहां तक कि सरकार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, लेकिन कोविड की लहर को देखते हुए जनता के जीवन को बचाने के लिए सख्त कदम उठाए गए है।
आगे उन्होंने कहा कि, बेशक कोविड का ग्राफ नीचे आ रहा है, लेकिन ये कोई जीत नहीं है। सुबोध उनियाल ने कहा कि, सरकार ब्लाॅक स्तर तक समीक्षा कर रही है। इसके बाद जहां संक्रमण दर कम होगा, वहां चरणबद्ध ढंग से खुलेगा।

More Stories
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत नगर आयुक्त ने किया शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी