वार्ड 35 श्री देव सुमन नगर दीपलोक कालोनी में किया गया 18 + वर्ष वैक्सीन कार्यक्रम,प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को लगेगी वैक्सीन–हरबंस कपूर।

447 views          

देहरादून

भारतीय जनता पार्टी कैंट विधान सभा द्वारा सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक  हरबंस कपूर के निर्देशों पर वैक्सीन कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 35 श्री देव सुमन नगर दीपलोक कालोनी के राम मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसमें 18 + वर्ष के लोगों को वैक्सीन लगाई गई ।

लाभार्थियों को भाजपा नेता अमित कपूर ने साबुन, मास्क, गल्बस ,सैनिटाइजर, वितरित किया एंव लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की ।क्षेत्रीय विधायक हरबंस कपूर ने नर्सिंग स्टाफ डाक्टरों के काम को सराहा साथ ही कार्यक्रम सयोंजक विकास बेनवाल सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की भी सराहना की। कपूर ने कहा भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उसकी कार्य शैली अलग है तभी आज सबसे आगे है।उन्होंने जानकारी दी की वैक्सीन सभी को लगेगी एंव पूरी विधान सभा में पूरे प्रदेश में लगातार तेजी से वैक्सीन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जल्द ही सभी लोग वैक्सीनेट हो जाएंगें । आयोजित शिविर में कोविशिल्ड वैक्सीन के कुल 300 डोज आज लगाई गई।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एस, पी,सिंह , मंडल मीडिया प्रभारी विकास बेनवाल , राजेश क्षेत्री ,मंडल उपाध्यक्ष बीना उनियाल ,पार्षद योगेन्द्र नेगी, किसान मोर्चा मंत्री विजय काम्बोज, महिला मोर्चा से मुक्ता वर्मा, राखी यादव, युवा मोर्चा से, चन्द्र सागर उनियाल, संदिप रावत, राजीव,अमित कुकरेती, सुरज कोरी, अजय कौशल, मीना कौशल,आदि कार्यकर्ता रहे मौजूद।

About Author

           

You may have missed