हरिद्वार
देहरादून से हरिद्वार पहुंची विजिलेंस की टीम ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी (डीएसओ ) और उनके सहायक को 50000 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ कर दोनों को पूछताछ करने के बाद दोनों को विजिलेंस टीम देहरादून ले गई है। जानकारी मिली है कि दोनों की संपत्ति की भी जहां शुरू कर दी गई है । कार्रवाई राशन डीलर की शिकायत पर हुई है।
इस दौरान हरिद्वार जिले के राशन डीलरों के द्वारा जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय की लगातार शिकायत की जा रही थी। कहा जा रहा था कि जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय में बिना रिश्वत दिए कोई कार्य नहीं होता है जब जिले स्तर पर शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो राशन डीलरों ने शिकायत सतर्कता विभाग को की। सतर्कता विभाग ने राशन डीलरों की ओर से की गई शिकायतों की जांच कराई और जांच सही पाए जाने पर विजिलेंस की टीम शुक्रवार को हरिद्वार पहुंची।
साथ ही यहां पर विजिलेंस टीम ने अपना जाल बिछाया। जिसमें एक राशन डीलर को जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्याम आर्य व उनके सहायक गौरव शर्मा के पास ₹50000 लेकर भेजा गया। पूर्व में तय की गई धनराशि को जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी और उनके सहायक ने आसानी से प्राप्त कर लिया। जैसे ही जिला खाद्य आपूर्ति एवं के सहायक ने ₹50000 की रिश्वत ली तो विजिलेंस की टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया हालांकि जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी व उनके सहायक गौरव शर्मा ने भागने की कोशिश की। लेकिन घेराबंदी के चलते वह भाग नहीं सके।
वही, विजिलेंस टीम की कार्रवाई होते ही जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय में हड़कंप मच गया। अन्य कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और वह वहां से इधर-उधर भाग खड़े हुए। जिला खाद्य आपूर्ति श्याम आर्य व उनके सहायक गौरव शर्मा से विजिलेंस टीम ने कार्यालय में काफी देर तक पूछताछ की और इसके बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए देहरादून ले जाया गया है। जानकारी मिली है कि उनकी संपत्ति की भी जांच कराई जा रही है । क्योंकि विजिलेंस टीम को ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्याम आर्य व उनके सहायक गौरव शर्मा ने भ्रष्टाचार के जरिए ही काफी संपत्ति अर्जित की है।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया