देहरादून
उत्तराखंड के सरकारी अस्पताल में नशे में धुत एक और डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तीमारदार उनसे एक मरीज को डिस्चार्ज करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह लड़खड़ाती आवाज में उन्हें जवाब दे रहे हैं। वीडियो में वह यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि, ‘हां मैंने ड्रिंक कर रखी है भई, मैं झूठ नहीं बोलूंगा।’
वायरल वीडियो देहरादून के रायपुर अस्पताल का बताया जा रहा है, वीडियो में दिख रहा डॉक्टर इमरजेंसी में तैनात है। तीमारदारों का आरोप है कि, उन्होंने शराब पी हुई थी, वीडियो रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद का है। इमरजेंसी में डॉक्टर के बारे में पूछने पर डॉक्टर साहब कहते हैं कि ये इतना बड़ा अस्पताल नहीं है, जो यहां विशेषज्ञ सुविधाएं मिल सकें।
बताया गया कि, वीडियो में दिखाने डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हैं और अब संविदा पर यहां तैनात है।वायरल वीडियो के सामने आने के बाद अब विभाग द्वारा मरीज और डॉक्टर की स्थिति के बारे में दस्तावेज खंगाले के साथ ही कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। जिसकी, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जायेगी।

More Stories
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, *बायोमेट्रिक सत्यापन में पकड़ा गया पहचान का खेल, *फर्जी अभ्यर्थी बनकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने आए अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास