उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में तीरथ रावत सरकार प्रदेश में नाइट कर्फ़्यू को लेकर आज कैबिनेट में चर्चा करने जा रही है। बढ़ते कोविड-19 मामलों को देख कर राज्य सरकार नाइट कर्फ्यू का फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने साफ कहा है कि नाइट कर्फ्यू का फैसला सरकार लेने का विचार कर रही है। शाम को होनी वाली कैबिनेट में राज्य सरकर नाइट कर्फ्यू का फैसला ले सकती है।
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर तिलक रोड स्थित बाल बानिता आश्रम में पहुंचे। यहाँ मुख्यमंत्री रावत में कहा कि, प्रदेश में कोरोना के मामले जिस तरीके से बढ़ रहे हैं, उसमें और भी ज्यादा सावधानी रखने की आवश्यकता है। इसके साथ ही ने कहा कि जो ज़्यादा संक्रमण वाले राज्य हैं, उन्हें बिना कोरोना रिपोर्ट के प्रदेश में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिकवरी रेट जरूर बढ़ रहा है, लेकिन सावधानी लगातार बरती जाएगी। सीएम रावत ने कहा कि, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए और मास्क लगाएं। उन्होंने कहा कि नाइट कर्फ़्यू को लेकर शाम 5 बजे कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के मौक़े पर मुख्यमंत्री बाल वनिता आश्रम पहुँचे। जहां उन्होंने जन्मदिन पर आयोजित यज्ञ में भाग लिया। आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरण भी किया।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद