देहरादून
उत्तराखंड में शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद ही नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में आ गए हैं। अब मुख्य सचिव को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। साथ ही कहा जा रहा है कि बहुत दर्जन एक दर्जन आइएएस की जिम्मेदारी भी बदली जानी है।
खबर है कि उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु होंगे। सुखबीर सिंह संधु उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्हें दिल्ली से रिलीव करने के लिए उत्तराखंड की ओर से पत्र भेजा गया है। सुखबीर सिंह संधु इस वक्त एनएचएआई के चेयरमैन हैं। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने कैबिनेट सचिव भारत सरकार को केन्द्र से रिलीव करने के लिए चिट्ठी लिखी।
बीते रोज ही पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 11 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ लेने के बाद सही चर्चाएं चल रही हैं कि उत्तराखंड राज्य में जल्द मुख्य सचिव भी बदले जा सकते हैं। सूत्रों की माने तो सुखबीर सिंह संधु एनएचएआई से आज ही हो रिलीव सकते हैं। वर्तमान मुख्य सचिव ओमप्रकाश तीरथ सरकार के कार्यकाल के दौरान से ही पद पर बने हुए हैं लेकिन मार्च महीने में प्रदेश में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि वर्तमान मुख्य सचिव ओम प्रकाश की जगह किसी और को मुख्य सचिव बनाया जाएगा। ऐसा ना हो सका और एक बार फिर अब राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है। इसके बाद से मुख्य सचिव बदले जाने की चर्चाओं का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है।
More Stories
प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर 360 वरिष्ठ नागरिकों को 50 लाख लागत के 2402 सहायक उपकरणों का निशुल्क वितरण
राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम हुआ आयोजित
सचिव शैलेष बगोली ने आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के दिए निर्देश