अल्मोड़ा: रानीखेत-अल्मोड़ा मोटर मार्ग में बूबूधाम के पास सेना के वाहन और एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। लेकिन, वाहनों की भिड़ंत के बाद दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जाम लगने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन घंटों जाम में ही फंस रहे। बाद में किसी तरह जाम को हटाया गया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 2 बजे बूबूधाम के पास अल्मोड़ा से रानीखेत की ओर जा रहे एक ट्रक और सेना के वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह है कि सेना के वाहन का चालक और उसमें सवार अन्य जवान सुरक्षित हैं। जबकि ट्रक चालक को भी कोई चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन रानीखेत से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था।
दुर्घटना स्थल रियूनी राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हादसे की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ मौके पर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वाहनों की टक्कर में किसी को कोई चोट नहीं आई है। इस हादसे के बाद घटनास्थल के दोनों ओर वाहनों को लंबा जाम लग पड़ा। कई घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।

More Stories
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई
मुख्य सचिव ने चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर