देहरादून
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को लेकर बड़ी खबर है। आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि आयोग की पिछले महीने और पहले भी इस तरह के मामले सामने आए, जिसकी वह नैतिक जिम्मेदारी लेते है।
बता दें कि, वर्तमान में UKSSSC पेपर लीक मामले की जांच चल रही है। इस बीच पूर्व आईएएस अधिकारी एस राजू ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। वह 2016 से चेयरमैन के पद पर तैनात थे। उन्होंने कहा कि मेरा किसी नेता से रिश्ता नहीं है। मैं मानता हूं कैंडिडेट्स को परेशानी हुई है।
गौरतलब है कि, उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने UKSSSC द्वारा दिसंबर 2021 में आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (VDO, VPDO आदि) में हुई अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी अशोक कुमार को जांच के आदेश दिए थे।
मामले में थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कर उत्तराखंड एसटीएफ (STF) को जांच सौंपी हुई है। मामले के STF ने अब तक पुलिसकर्मी और कोर्ट कर्मी समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कई अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। एसटीएफ को जांच के दौरान मामले में कई सफेदपोश के शामिल होने के भी साक्ष्य मिले हैं, जिन पर पुख्ता जानकारी के बाद कार्यवाही की बात कही जा रही है।
36 लाख लेकर किया था पेपर लीक
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने कुछ दिन पहले पेपर प्रिंट करने वाली लखनऊ की प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी को गिरफ्तार किया ।

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए लगभग 3 लाख रू0 के 16 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन/चैकिंग अभियान, बाहरी प्रदेशों से आकर जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों का किया जा रहा सत्यापन, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की लगातार सघन चैकिंग कर रखी जा रही है पैनी नजर
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण/प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ, वीवीआईपी रूट, प्रवास स्थल तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश