नई दिल्ली
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. इस पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट 8 अगस्त 2022 है. बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था.
Police Constable Answer Key 2022: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस दूरसंचार विभाग में समूह ‘सी‘ के तहत मुख्य कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर विजिट करके आंसर की चेक कर सकते है. प्रोविजनल आंसर-की पर किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसे दर्ज करा सकती हैं. आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट 8 अगस्त 2022 है।
अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था. अब परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को फाइनल रिजल्ट का इंतजार है. उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद घोषित किया जाएगा.
हालांकि फाइनल रिजल्ट कब जारी किया जाएगा इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की फाइनल आंसर की और रिजल्ट इसी महीने जारी कर दिया जाएगा. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय – समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. इसके साथ ही न्यूज 18 के करियर पेज पर भी रिजल्ट से जुडे अपडेट चेक कर सकते हैं।

More Stories
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, *बायोमेट्रिक सत्यापन में पकड़ा गया पहचान का खेल, *फर्जी अभ्यर्थी बनकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने आए अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास