उत्तराखंड में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। वहीं उत्तराखंड में कई जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हरिद्वार की एक महिला जज सहित चार जिलों के सिविल जज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जजों के पॉजिटिव मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने तीन सिविल जजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया है। वहीं महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के तीन सिविल जज हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी राज्य अथिति गृह में ठहरे थे। इस दौरान हरिद्वार की एक महिला जज तीनों जजों से मिली थीं। बीते रविवार को उत्तरकाशी में तैनात जज की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित के साथ में ठहरे दोनों सिविल जजों और महिला जज के सैंपल लिए गए। तीनों जज भी संक्रमित पाए गए।
सीएमओ डॉ. एसके झा के अनुसार तीनों जजों को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया गया है। महिला जज होम आइसोलेट हो गई हैं। बीते 10 दिनों में दौरान जजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 1 महिला अभियुक्ता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्ता के कब्जे से 4 लाख रुपये मूल्य की स्मैक बरामद
मुख्यमंत्री धामी ने आईटीबीपी स्टेडियम सीमा द्वार, में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय माल्टा महोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ीकैंट में स्व. हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग