देहरादून: राज्य के लिए अच्छी खबर है। देशभर के एयरपोर्ट को लेकर किए गए सर्वें में उत्तराखंड को तीसरा स्थाना मिला है। इस सर्वें में देश के 50 एयरपोर्ट को शामिल किया गया था। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को को टॉप-3 में रेटिंग मिली है। देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट उत्तराखंड का सबसे बड़ा और बेहतर एयरपोर्ट माना जाता है। अब इसी एयरपोर्ट के माध्यम से उत्तराखंड को देशभर में नाम मिला है।
ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (CSI) और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट को पांच में से 4.78 अंक प्राप्त हुए हैं। रेटिंग के साथ जौलीग्रांट हवाईअड्डा अब देशभर के यात्रियों की तीसरी पसंद के रूप में उभरा है।जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से हर 6 महीने में यह सर्वे कराया जाता है। इसी कड़ी में वर्तमान सर्वेक्षण जुलाई 2020 से 20 दिसंबर 2020 तक कराया गया। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को सार्वजनिक कर दी गई। निदेशक ने यह भी बताया कि जैलीग्रांट हवाईअड्डा 20 लाख यात्रियों के आवागमन वाली कैटेगरी में आता है।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 5 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण, 19 गैस सिलेंडर जब्त, गैस की कालाबाजारी में 2 गिरफ्तार, 2 मुकदमें दर्ज
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर आवास विभाग सक्रिय, सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं