देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार को पहली बार 2757 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 15 हजार पार हो गई है। आज प्रदेश में 37 मरीजों की मौत हुई, इनमे दुगड्डा नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर व समाजसेवी डॉ. राजमोहन सिंह रावत की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ऋषिकेश में अंतिम संस्कार किया गया।
जबकि आज 802 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1 लाख 21 हजार 403 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 101659 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1856 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 15386 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
आज देहरादून में 1179 कोरोना संक्रमित, हरिद्वार में 617, उधम सिंहनगर में 265, अल्मोड़ा में 52, बागेश्वर मे 15, चमोली में 28, चंपावत में 44, नैनीताल में 248, पौड़ी में 155, पिथौरागढ़ 12, रुद्रप्रयाग में 79, टिहरी में 50 और उत्तरकाशी में 14 नए मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेशभर में कंटेन्मेंट जोन बढ़कर 80 तक जा पहुंचे हैं।

More Stories
अमजा प्रतिनिधि मंडल ने की महानिदेशक सूचना से शिष्टाचार भेंट
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस
हीट वेव का कहर: देहरादून में 27 अप्रैल को स्कूल बंद,आदेश जारी