बॉबी पंवार, अध्यक्ष, बेरोजगार, संघ
देहरादून
उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं पर विवाद नहीं थम रहा है दअरसल आज देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ से जुड़े तमाम बेरोजगार युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया,बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार का कहना है कि राज्य के युवाओं का आयोग से भरोसा भंग हो गया है। सरकार को चाहिए की भर्ती परीक्षा की जांच पूरी होने के बाद ही भर्ती परीक्षाओं को कराया जाना चाहिए. बॉबी पंवार का कहना है कि नकल रोधी कानून लागू होने के बाद ही राज्य में परीक्षाएं होनी चाहिए इसके साथ ही भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सरकार जांच कराए वहीं
बेरोजगार संघ का कहना है कि, आयोग के दो अधिकारी अभी जेल के अंदर हैं। लेकिन उनके ऊपर जो परीक्षा नियंत्रक थे, वो अभी भी आगामी 12 फरवरी को परीक्षाएं कराने में जुटे हुए हैं। बेरोजगारों ने आशंका जताते हुए कहा कि यदि 12 फरवरी को परीक्षाएं होती है और ऐसी दशा में 13 और 14 फरवरी को आयोग से कोई गिरफ्तारी हो जाती है, तब उसके बाद पटवारी की परीक्षाएं क्या सरकार तीसरी बार आयोजित कराएगी। उन्होंने मांग उठाते हुए कहा कि, जब तक भर्ती परीक्षाओं की जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक परीक्षाएं स्थगित कर देनी चाहिए।
उन्होने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद