देहरादून
उत्तराखंड में भाजपा के स्टाफ प्रचारकों के रूप में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे जहां पर उन्होंने श्रीनगर गढ़वाल रुड़की और देहरादून में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। देहरादून में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के गारंटीयों का जिक्र करते हुए जनता को 19 अप्रैल के दिन मतदान करने की अपील की। सीएम योगी ने कहा कि आज देश अगर विकास के राह पर आगे बढ़ा है तो उसके पीछे पीएम मोदी के सुशासन का असर है जिसे दुनिया को दिखाया है कि भारत की क्या ताकत है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में पहले जहां भ्रष्टाचार और सुशासन का बोलबाला था तो वही अब भ्रष्टाचार पर चोट और सुशासन की राह पर सरकार आगे बढ़ी है। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि 500 सालों के लंबे इंतजार के बाद पीएम योगी की राज में भगवान राम लाल अयोध्या में विराजमान हुए हैं और आज जनता भी यह सब देख रही है इसलिए अब जनता चाहती है कि जिन्होंने भगवान राम को लाया है हम उनको लाने का काम करेंगे।

More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बरामद
मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त एक अभियुक्त को थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम स्मैक की बरामद
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा