
देहरादून
शाह नगर डिफेंस कॉलोनी निवासी उन्नती शर्मा ने एक बार फिर लेबनान में भारत के लिए सिल्वर मेडल लाकर देहरादून उत्तराखंड के साथ-साथ भारत का भी नाम गौरवान्वित किया है,बता दें कि उन्नति शर्मा जुडो में पहले भी कई मेडल जीत चुकी है। जिसमें मुख्य दिसम्बर 2018 मे में एशियन कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल लेकर देहरादून का नाम रोशन किया था। उन्नति शर्मा के पिताजी पूर्व फौजी विशेष शर्मा द्वारा बताया गया कि उन्नति बचपन से ही जूड़ों के प्रति समर्पित थी जिस कारण आज वह मेडल पर मेडल ला रही हैं उन्नति शर्मा ने 12वीं तक की शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी देहरादून से की है जहां पर उन्होंने जोड़ों का प्रारंभिक प्रशिक्षण पुनीत सर की देखरेख में ग्रहण किया।
उन्नति वर्तमान में जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स इन्सटिट्यूट कर्नाटक में जूड़ों का प्रशिक्षण ले रही है। आज शाम उन्नति शर्मा देहरादून पहुंची जहां रिस्पना पुल से उनके स्वागत में एक रैली निकली गयी जोकि उनके घर गोरखपुर शाह नगर स्थित तक पहुंची। उन्नति के पिता विशेष शर्मा,ताऊ जी दिनेश शर्मा,सुरेंद्र सिंह वर्मा,सौरभ सिंह चौहान और स्थानीय लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर जमकर स्वागत किया।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण