देहरादून
देवभूमि उत्तराखंड में खुलेआम सड़क पर शराब पीने के मामले में आरोपी 25 हजार के इनामी यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है। अब देहरादून पुलिस भी कटारिया को दून लेकर आएगी। बॉबी कटारिया पर दिल्ली में फ्लाइट में सिगरेट पीने का मुकदमा दर्ज है।
मामला 10 अगस्त का है,जब बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। यूट्यूबर दून की किमाड़ी रोड पर ट्रैफिक के बीच शराब पीता दिख रहा था। इस मामले में डीजीपी के आदेश पर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पता चला कि यह वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर फिल्माया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी। पुलिस की पकड़ में न आने पर उत्तराखंड पुलिस की ओर से बॉबी कटारिया पर 25 हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं