देहरादून
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद मे कानून/शान्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने व वीकेंड पर रात्रि के समय हुड़दंग करने वालो पर नकेल कसने हेतु पुलिस द्वारा ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक चलाया जा रहा है।
जिसके तहत दिनांक: 16/05/2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा देर रात्रि में संदिग्धों के ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्रवाई करते हुए पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रो में सार्वजनिक स्थानों पर तथा वाहनो में बैठकर शराब पीने वाले 73 व्यक्तियों को हिरासत में लेते हुए थाने पर लाया गया, जहां उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देते हुए सभी व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए। इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा ड्रंक एंड ड्राइव, रेश ड्राइविंग व यातायात नियमो के उल्लंघन पर 67 वाहनों को सीज किया गया।
इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर 92 वाहनों के एमवी एक्ट में चालान करते हुए 47500/- का जुर्माना किया गया। साथ ही 62 वाहनों के मा० न्यायालय के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त नियम के उल्लंघन पर 83 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 26500/- ₹ का जुर्माना वसूला गया।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु सम्बन्धित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ किया फ़्लैग मार्च, माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालो को कड़ी कार्यवाही दी चेतावनी
माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को सौंपी ₹10 लाख की सहायता राशि