देहरादून
वर्तमान में सम्पूर्ण भारत में आम जन को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने के लिए चलाये जा रहे सडक सुरक्षा माह के अन्तर्गत दून पुलिस द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के मध्य जाकर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस लाईन स्थित पुलिस मार्डन स्कूल में आईटीडीए की टीम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए यातायात से सम्बन्धित रोड़ साइन (यातायात चिन्हों) के महत्व को विस्तृत रूप से समझाया गया, साथ ही पैदल रोड पार करने के दौरान अपनाई जानी वाली सावधानियों तथा रात्रि में वाहन चलाते समय लो बीम के प्रयोग के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से सम्बन्धित आंकड़ों की उपस्थित छात्र/छात्राओं को जानकारी देते हुए उन्हें बताया कि कैसे थोडी सी असावधानी से दुर्घटना घटित हो सकती है। इसके अतिरिक्त उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों ओवर स्पीड, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग, तीन सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलना आदि से अवगत कराया गया।
साथ ही उपस्थित छात्र/छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने रिश्तेदारों तथा परिचितों को भी यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री